जमाखोरी और फसल बर्बादी से बढ़ा प्याज का भाव : शर्मा
उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए आश्वस्त किया कि प्याज की कीमत जल्द नीचे आएगी।
शर्मा ने एक संवददाता सम्मेलन में कहा कि एक प्याज भी देश से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। निर्यात पर पाबंदी लगने के कारण जमाखोर भी जमा प्याज बाहर निकालने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
प्याज की कीमत के थोक बाजार में पिछले दिनों 70-80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाने के बाद केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही आयात शुल्क को भी हटा लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications