झारखण्ड में अवैध खनन के दौरान 4 की मौत
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर कोडरमा जिले के डोमचच स्थित बेकार पड़े एक खदान में बुधवार को सात लोग अभ्रक निकालने के लिए गए। खदान से निकलने का रास्ता बंद हो जाने के कारण वे अंदर फंसे रह गए।
स्थानीय लोगों ने उनमें से तीन को बाहर निकाला। पुलिस की कार्रवाई के भय के चलते परिजनों ने मरने वाले चार लोगों के शव बुधवार की रात खुद निकाले।
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में अवैध खनन जोरों पर है। राज्य में पिछले 10 वर्षो के दौरान अवैध खनन से जुड़ी दुर्घटनाओं में 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications