आंध्र प्रदेश में गिर सकती है सरकार: जगन

Jaganmohan Reddy
विजयवाड़ा। कांग्रेस छोड़ने के बाद कृष्णा नदी के तट पर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने वाले पूर्व सांसद वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को यहां कहा कि कांगं्रस सरकार का राज्य से जाने का समय आ चुका है। पूर्व सांसद की 48 घंटे का भूख हड़ताल गुरुवार को पूरी हो गई। उन्होंने एक किसान के हाथ से फल का रस पीकर अपनी भूख हड़ताल समाप्त की। जगन ने सरकार से किसानों के लिए एक बेहतर राहत पैकेज की मांग की।

जगन की इस भूख हड़ताल को सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के दो दर्जन से अधिक विधायकों, दो सांसदों, कई पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर जगन ने मौजूदा राज्य सरकार को 'किसान विरोधी' बताया। स्वर्गीय मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगन ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ही गिर सकती है।

राज्य के राजनीतिक हल्कों में भी इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जगन के वफादार सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर मध्यावधि चुनाव का कारण बन सकते हैं। जगन ने कहा, "अभी चुनाव होने में तीन वर्ष से अधिक का समय है, लेकिन सरकार उसके पहले अपना बहुमत खो सकती है।" कृष्णा नदी के तट पर 100,000 से अधिक किसानों और समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कडप्पा के इस पूर्व सांसद ने सरकार पर किसान समर्थक नीतियों को त्यागने का आरोप लगाया।

उन्होंने अपनी 'लक्ष दीक्षा' (एक लाख लोगों द्वारा उपवास) को शुरुआत बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के और प्रदर्शन होंगे। तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की भूख हड़ताल पर जगन ने कहा कि नायडू और कांग्रेस सरकार के बीच सांठगांठ है जिसकी वजह से किसानों को उनका वाजिब हक नहीं मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+