दूरसंचार कम्पनियों को मिल सकता है अधिक स्पेक्ट्रम
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े एक सम्मेलन के मौके पर सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि देश में वास्तविक समस्या यह है कि यहां नागरिक उद्देश्य के लिए बहुत कम स्पेक्ट्रम उपलब्ध है। इसे बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि तीसरी पीढ़ी (3जी) की वीडियो कॉलिंग से जुड़े सभी मसलों को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
कुछ कम्पनियों को 3जी स्पेक्ट्रम की सुरक्षा सम्बंधी अनुपालन रिपोर्ट दूरसंचार विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशन और टाटा टेलीसर्विसेज ने 3जी सेवा शुरू की है, जबकि भारती एयरटेल ने दिसम्बर अंत तक 3जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
3जी सेवा में अत्यधिक तेज रफ्तार वाली इंटरनेट सेवा के साथ मोबाइल फोन और कम्प्यूटर पर वीडियो-कॉलिंग, मोबाइल टीवी, वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications