टाटा नैनो को मिला गुड डिजाइन पुरस्कार
टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक नैनो को यह पुरस्कार अत्यधिक छोटी कार के बाजवूद कार के अंदर समुचित जगह होने के लिए दिया गया है। नैनो बाहर से दुनिया की सबसे छोटी कार है, लेकिन इसके अंदर अन्य छोटी कारों की तुलना में 21 फीसदी अधिक जगह है। इसकी सीट के ऊंचे होने के कारण इसे चलाना काफी आसान है। साथ ही इसे सिर्फ चार मीटर के दायरे में घुमाया जा सकता है। इसलिए इसे छोटे पार्किं ग क्षेत्र में भी खड़ी करने में कठिनाई नहीं होती।
नैनो की माइलेज 23.6 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो भारत में मौजूद किसी भी पेट्रोल कार से अधिक है। इसके साथ ही यह कार्बन का भी दूसरे कारों की तुलना में कम उत्सर्जन करती है।
यह पुरस्कार हर साल 'द शिकागो एथेनियम : म्यूजियम ऑफ आर्किटेक्च र एंड डिजाइन' और 'द युरोपीयन सेंटर फॉर आर्किटेक्च र आर्ट डिजाइन एंड अर्बन स्टडीज' की ओर से दिया जाता है। टाटा नैनो को यह पुरस्कार परिवहन क्षेत्र में दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications