बिहार में कपड़ा व्यवसायी से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी
पुलिस के अनुसार हाजीपुर के बड़े कपड़ा व्यवसायी गंगा प्रसाद से अज्ञात लोगों ने पत्र भेजकर तथा टेलीफोन कर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पत्र में पैसा नहीं देने पर अगवा कर लेने की भी धमकी दी गई है।
गंगा प्रसाद का कहना है कि इसके पहले भी उनसे रंगदारी की मांग की गई थी, तब भी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। इस बार भी उन्होंने रंगादारी मांगे जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक समेत सम्बंधित थाने को दे दी है।
इधर, नगर थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी गुरुवार को दर्ज करा दी गई है। नगर थाना के प्रभारी अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications