नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खिड़कीपुर थाना क्षेत्र में नकली घी बनाने के कारोबार की सूचना मिलने पर सुल्तान इलाके में बने मकान में जब दबिश दी गई तो कारोबार का खुलासा हुआ।
खिड़कीपुर थाने के प्रभारी एस सी रघुवंशी ने बुधवार को आईएएनएस से बताया, "पुलिस ने मौके से पांच लाख रुपये का नकली घी और इसे बनाने वाली मशीनें तथा चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी इंदौर के निवासी हैं।"
उन्होंने बताया है कि यह नकली घी सोयाबीन के तेल और वनस्पति को मिलाकर बनाया जाता था। यह कारोबार यहां दो माह से चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications