भाजपा ने प्याज के लिए मांगा कर्ज
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने पूरे प्रदेश में गुरुवार को प्याज की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी के तहत गुरुवार को भोपाल में महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीता पटेरिया और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की पत्नी साधना सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर कर्ज के लिए आवेदन दिया। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications