विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए : प्रणब

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग किए जाने के बाद मुखर्जी ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की आवश्यकता पर बहस के लिए बुधवार को विपक्ष के समक्ष संसद का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखा था।

मुखर्जी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने संसद जैसी लोकतांत्रिक संस्था को तबाह कर दिया है। उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष ही था जिसने बीते सत्र में संसद में कामकाज नहीं होने दिया।

उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था, "यदि विपक्ष आश्वासन दे कि चर्चा होगी तो मैं बजट सत्र से पहले संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हूं।"

लेकिन विपक्ष मुखर्जी के इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग पर अड़ा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा, "हमने बहुत बातचीत कर ली, अब यह कार्रवाई का समय है।"

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा ने भी सरकार के इस प्रस्ताव में कुछ नया नहीं होने की बात करते इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जेपीसी एक उचित मांग है और सरकार को इससे भागना नहीं चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+