महंगी प्याज का असर, खाद्य महंगाई दर में उछाल
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक लगातार तीसरे सप्ताह खाद्य महंगाई दर में वृद्धि दर्ज की गई है।
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई के ताजा आंकड़े ऐसे समय आए हैं जब प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाते हुए इसके आयात पर सीमा शुल्क खत्म कर दिया है।
सोमवार को ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने महंगाई पर चिंता जाहिर करते हुए चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसके पांच फीसदी के स्तर पर आने की आशा जताई थी।
वार्षिक आधार पर समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कीमतों में आया-उतार चढ़ाव निम्नलिखित है :
प्याज : 33.48 फीसदी
सब्जियां : 15.54 फीसदी
फल : 20.15 फीसदी
आलू : (-)27.99 फीसदी
दूध : 17.83 फीसदी
अंड्डा, मांस, मछली : 19.35 फीसदी
मोटे अनाज : (-) 0.35 फीसदी
चावल : 1.4 फीसदी
गेहूं : (-) 5.14 फीसदी
दालें : (-) 10.77 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications