कालका-शिमला मार्ग पर विशेष रेलगाड़ी
शिमला के रेलवे स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार सुबह से कालका और शिमला के बीच एक विशेष रेलगाड़ी "डुप्लीकेट शिवालिक" शुरू कर दी गई है। यह रेलगाड़ी 2011 के पहले सप्ताह तक चलेगी।"
उत्तरी रेलवे ने इस रेलगाड़ी को शुरू किया है। राजपूत ने बताया कि इस मार्ग पर पहले से ही छह रेलगाड़ियां चल रही हैं और डुप्लीकेट शिवालिक एक अतिरिक्त रेलगाड़ी होगी। इस 96 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर चलने वाली प्रत्येक खिलौना रेलगाड़ी में सात डिब्बे होते हैं, जिनमें 200 तक यात्री सफर कर सकते हैं।
कालका-शिमला रेल मार्ग को 1903 में ब्रिटिश सरकार ने बनाया था। शिमला ब्रिटिशकालीन भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications