आस्ट्रेलिया सरकार ने हनीफ से मांगी माफी

वेबसाइट 'द आस्ट्रेलियन डॉट कॉम डॉट एयू' के मुताबिक हनीफ को जुलाई 2007 में आतंकवाद सम्बंधी आरोपों के तहत जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें आरोप गलत साबित होने पर बरी कर दिया गया। इसके लिए उन्हें इसी सप्ताह संघीय सरकार से उचित मुआवजा मिला है।

महाधिवक्ता कार्यालय की वेबसाइट पर एक वक्तव्य जारी कर आस्ट्रेलिया सरकार ने इसके लिए माफी मांगी है।

वक्तव्य में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस (एएफपी) इस बात की पुष्टि करती है कि हनीफ को गलती से आरोपी समझकर हिरासत में रखा गया था जबकि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं। उम्मीद जताई जाती है कि हनीफ को मुआवजा राशि दिए जाने के बाद यह बात यहीं समाप्त हो जाएगी और वह अपनी जिंदगी व करियर में आगे बढ़ सकेंगे।

आस्ट्रेलियाई सरकार ने स्वीकार किया है कि हनीफ की गिरफ्तारी, उन पर आरोप लगाए जाने, उन्हें हिरासत में रखने और फिर उनका वीजा रद्द किए जाने से वह और उनका परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए।

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में ब्रिटेन में हुए एक आतंकवादी हमले से हनीफ के मोबाइल फोन के सिम कार्ड के सम्पर्क की बात सामने आने के बाद उन पर एक आतंकवादी संगठन की मदद करने का आरोप लगा था और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

बाद में अभियोजन पक्ष द्वारा मामले में गड़बड़ी की बात स्वीकार करने पर आरोप रद्द कर दिए गए और एक स्वतंत्र जांच में हनीफ बेदाग साबित हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+