मुम्बई ताज होटल के समीप सुरक्षा बढ़ेगी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नवल बजाज ने पत्रकारों को यहां बताया, "ताज महल होटल की तरफ जाने वाले सभी मार्ग गुरुवार से वाहनों के यातायात के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इन मार्गो पर केवल इस क्षेत्र के निवासियों के वाहनों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए उन्हें स्टीकर दिया जाएगा।"
उन्होंने बताया, "इसके अलावा होटल से जुड़े वाहनों की सघनता से तलाशी ली जाएगी।"
बजाज ने बताया कि सुरक्षा के ये प्रतिबंध अगले 15 दिनों के लिए हैं, इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications