पाकिस्तान से आए प्याज भरे 60 ट्रक
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पहली खेप में 38 ट्रकों के आने के बाद बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा को पार कर 60 ट्रक अमृतसर शहर पहुंचे।
एक अधिकारी ने बताया, "60 से 70 ट्रक गुरुवार को पहुंचने वाले हैं।"
आयातक राजदीप उप्पल ने आईएएनएस को बताया, "सभी बड़े व्यापारियों ने पाकिस्तानी मंडियों में प्याज की मांग भेज रखी है। मांग के अनुरूप अगले 10 दिनों में प्याज भारत भेजे जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से काफी मात्रा में प्याज आने के बाद भारत की स्थिति में स्थिरता आ जाएगी।
उन्होंने बताया कि भारत में ज्यादातर प्याज पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications