असली या नकली क्रिसमस ट्री के मुद्दे पर बंटे अमेरिकी
क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में इस वर्ष करीब 1.3 करोड़ कृत्रिम और तीन करोड़ असली क्रिसमस ट्री बिकने की उम्मीद है, जबकि अभी काफी आंकड़े आने बाकी हैं।
न्यूयार्क के रॉस्टर में ग्रो-मूरे फार्म्स के सह-स्वामी जैक मूरे का कहना है, "असली क्रिसमस ट्री के बगैर क्रिसमस को कोई मतलब नहीं रह जाता।"
कृत्रिम क्रिसमस पौधों की निर्माता कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमसन हारमन कहते हैं कि प्राकृतिक पौधों के साथ बहुत सारी दिक्कतें हैं, जबकि कृत्रिम पेड़ बिल्कुल वास्तविक लगते हैं और उन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान है और सुरक्षित भी।
अमेरिका में असली और नकली क्रिसमस पौधों के इस्तेमाल पर बहस का दायरा सामान्य आकलन से आगे चला गया है, क्योंकि क्रिसमस के पौधे को पर्यावरण, आर्थिक और राजनीतकि दृष्टि से जांच के लिए निर्धारित सूची में शामिल किया गया है।
आम राय है कि प्राकृतिक पेड़ को काटने से बचाने से बेहतर है कि त्योहार के मौके पर प्लास्टिक पौधों का इस्तेमाल किया जाए। लेकिन ताजा अनुसंधान इस बात को पुख्ता करते हैं कि प्राकृतिक पेड़ ही बेहतर विकल्प है।
आर्लिगटन में क्लाइमेंट चेंज एडप्टेशन फॉर नेचर कंजरवेंसी के निदेशक फ्रेंक लॉवेंस्टिन ने कहा, "प्राकृतिक क्रिसमस पेड़ ही पसंदीदा विकल्प हैं। इस समय अमेरिका में 40 करोड़ से ज्यादा पौधे हर साल उगाए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत ही प्रति वर्ष काटा जा रहा है। इसका मतलब है कि हम एक क्रिसमस ट्री काटने के बदले लगभग तीन नया पेड़ लगा रहे हैं।"
फ्रेंक ने कहा कि प्राकृतिक क्रिसमस पेड़ खरीदने का मतलब है, "हम अपने खाली जमीन पर पेड़ लगा रहे हैं जो कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में काफी मददगार साबित होगा। इससे शुद्ध हवा मिलेगी और यह कार्बन गैसों को भी सोखने का काम करेगा।"
एलीप्सस कंसल्टिंग फर्म द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि पिछले छह सालों में उत्तरी अमेरिकी द्वारा खरीदे गए कृत्रिम पेड़ों की वजह से कार्बन उत्सर्जन की मात्रा का प्राकृतिक क्रिसमस पेड़ों की खरीदारी से कार्बन उत्सर्जन की मात्रा महज एक तिहाई है।।
राष्ट्रीय क्रिसमस ट्री एसोसिएशन के प्रवक्ता रिकी डुंगे ने कहा कि मुझे लगता है, "मैं चीन से कुछ ज्यादा ही प्लास्टिक खरीद रहा हूं, लेकिन मैं चीन में बने क्रिसमस ट्री खरीदने के बजाय एक प्राकृतिक पेड़ अमेरिकी किसान से खरीदूंगा।
डुंगे ने कहा कि अमेरिका के करीब 17000 परिवार क्रिसमस ट्री उगाते हैं। अमेरिका में बिकने वाले ज्दातर कृत्रिम पेड़ चीन में बने होते हैं।
ग्रो मूरे फार्म्स के मूरे ने कहा कि प्राकृतिक क्रिसमस पेड़ खरीदने का मतलब है, किसानों को व्यवसाय उपलब्ध कराना और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहतर है।
कृत्रिम क्रिसमस पेड़ इस्तेमाल करने के मुद्दे पर हालांकि हरमन कहते हैं कि इसका एक बड़ा कारण सुरक्षा का मसला है।
हरमन ने कहा कि वास्तविक पेड़ों पर रोशनी की व्यवस्था से आग पकड़ने की आशंका रहती है। इससे बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए न्यूयार्क शहर के फायर कमिश्नर ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि वे अब प्राकृतिक क्रिसमस पेड़ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दे सकते।
उन्होंने यह भी कहा, "कृत्रिम पेड़ों का इस्तेमाल आप अगले साल भी कर सकते हैं। इसलिए यह आर्थिक रूप से भी किफायती होगा।"
एलिप्सस ने अपने अध्ययन में कहा है कि किसी भी तरह का कृत्रिम क्रिसमस पेड़ अन्य कृत्रिम वस्तु जैसे कार के मुकाबले पर्यावरण पर बहुत ही कम असर डालते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications