'सनबर्न गोवा' उत्सव का पर्यटन विभाग ने स्वागत किया
पर्यटन निदेशक स्वप्निल नायक ने पत्रकारों को बताया कि 'सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक फेस्टिवल' धीरे-धीरे एक ब्रांड बनकर उभर रहा है, जिसका फायदा हमें पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के रूप में मिलेगा।
उत्सव का आयोजन कैन्डोलिम तट पर किया जाएगा। इसमें फैरीकॉस्टन, पॉल वैन डेक और डव सीमैन जैसे इलेक्ट्रॉनिक संगीत की दुनिया के कुछ बेहतरीन समूहों को शुमार किया जाएगा। उत्सव में हजारों दर्शकों और खासतौर पर शहरी युवाओं को सनबर्न की ओर आकर्षित होने की उम्मीद है।
गोवा के ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन (टीटीएजी) के अध्यक्ष गौरीश धोंड ने कहा, "इस आयोजन को बढ़ावा देना चाहिए। ड्रग के प्रचलन को कानून व्यवस्था के दम पर रोका जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से इस उत्सव को और अधिक प्रोत्साहन देने की शिफारिश की।
यह उत्सव हर साल गोवा के लिए सबसे बड़ी खुशी का मौका होता है और यह देश और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों को यहां तक खींच लाने का एक बड़ा माध्यम होता है। इसकी व्यापकता की वजह से ही कॉरपोरेट जगत इसमें अपना रुझान दिखाता है।
तीन नागरिक समितियों ने राज्य प्रशासन से अनुरोध किया है कि सनबर्न उत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी जाए क्योंकि इससे कै न्डोलिम की बदनामी हो रही है। इन समितियों के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले वर्ष इसी उत्सव में मादक पदार्थो की वजह से बेंगलुरू की रहने वाली 23 वर्षीय युवती मेहा बहुगुना को जान से हाथ धोना पड़ा था।
राज्य के गृह मंत्री रवि नायक ने कहा, "मुझे अब तक उत्सव के आयोजन के लिए अनुमति से सम्बंधित कोई फाइल नहीं मिली है और इसका आयोजन गृहराज्य मंत्री की आज्ञा के बिना नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications