विमान किराए के ढांचे पर मंत्रालय रखेगा नजर
मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्यबल किराए को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने और विमान सेवाओं की स्थिति पर भी विचार करेगा।
बयान के मुताबिक कार्यबल यह विचार करेगा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किराए के प्रकाशन और सुविधाओं में और क्या-क्या सुधार किया जा सकता है।
कार्यबल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किराए के ढांचे का भी अध्ययन करेगा।
कार्यबल यात्रियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उपाय भी सुझाएगा।
बयान में कहा गया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशक ई. ए. के. भारत भूषण इस समूह के अध्यक्ष होंगे। विमान कम्पनियों के प्रतिनिधि, यात्री संगठनों के प्रतिनिधि, ट्रैवल एजेंट संगठनों के प्रतिनिधि और स्वतंत्र विश्ेाषज्ञ कार्यबल के सदस्य होंगे।
नवनिर्मित नागरिक उड्डयन आर्थिक सलाहकार समिति की पहली बैठक में 13 दिसंबर को कार्यबल के गठन का फैसला लिया गया था।
कार्यबल से 30 दिसंबर से पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सामने पहली रिपोर्ट पेश करने की उम्मीद की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications