अमेरिका की जनसंख्या 30.87 करोड़, वृद्धि दर में कमी
सन् 2000 (28 करोड़, 14 लाख) के बाद हुई जनगणना में अमेरिका की जनसंख्या 30 करोड़, 87 लाख, 45 हजार, 538 हो गई है। वृद्धि दर में इस बार 1930-40 के बाद से सबसे कम रही है।
जनगणना केंद्र के निदेशक रॉबर्ट ग्रोव्स ने कहा कि बढ़ी जनसंख्या के 60 प्रतिशत लोग अमेरिका में ही पैदा हुए, जबकि 60 प्रतिशत लोग प्रवासी हैं।
जनसंख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देश के दक्षिणी और पश्चिमी भाग में हुई है। सर्वाधिक वृद्धि टेक्सास में दर्ज की गई है, वहीं 50 राज्यों में कैलिफोर्निया सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य बना हुआ है। टेक्सास की जनसंख्या 4.3 लाख से बढ़कर 2.5 करोड़ तक पहुंच गई है जबकि कैलिफोर्निया की जनसंख्या 3.7 करोड़ है।
वृद्धिदर में 35.1 प्रतिशत के साथ नवादा शीर्ष पर रहा, वहीं 24.6 प्रतिशत के साथ एरिजोना, 23.8 प्रतिशत यूटा व 20.6 प्रतिशत के साथ टेक्सास का नंबर आता है।
मिशीगन ऐसा राज्य रहा जहां जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहां गिरावट का प्रतिशत 0.6 दर्ज किया गया।
अमेरिका में पहली बार वर्ष 1790 में जनगणना हुई थी तब से प्रत्येक 10 सालों बाद यह सिलसिला अनवरत जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications