तटीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण उपलब्धि : एंटनी

अपने मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "देश के तटीय इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।"

रक्षा मंत्री ने कहा, "मुम्बई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले के बाद तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार के नजरिए में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।"

उन्होंने कहा कि पोत कारखानों को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा, "भविष्य में नौसेना के सभी जहाज स्वदेश में ही निर्मित किए जाएंगे और इस प्रयास में निजी क्षेत्रों की भागीदारी अहम होगी।"

रक्षा मंत्री ने इस मौके पर पोत कारखानों और पोत निर्माण के लिए नीतिगत पहलों को सूचीबद्ध किया। उन्होंने कहा कि इसके तहत निर्मित होने वाले पोत वैश्विक क्षमता वाले होंगे।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विश्व में हमारी पोत निर्माण की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+