कंजरों के वसूली फरमान के खिलाफ किसान एकजुट
उज्जैन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में कंजरों ने किसानों को वसूली का फरमान जारी करते हुए ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। कंजरों के इस फरमान के बाद किसान एकजुट हो गए हैं, वहीं पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है।
बताया गया है कि महीदपुर रोड थाना क्षेत्र के कई गांवों में जरायम पेशा कंजरों ने किसानों को फसल के मुताबिक राशि देने का फरमान दिया है। किसान इस फरमान से परेशान हैं और उन्होंने एकजुट होकर कंजरों का मुकाबला करने का एलान कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक एस.के. सक्सेना ने आईएएनएस को बताया कि कंजरों की गतिविधियां कई गांवों में ज्यादा रहती हैं और वे लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। उनके पास जुतावत गांव के किसानों को धमकाने की शिकायत आई है, जिसके आधार पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications