भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा झारखण्ड
रांची, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को यहां कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
एक संवाददाता सम्मेलन में मुंडा ने कहा, "भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की मैं स्वयं निगरानी कर रहा हूं। सरकार के 100 दिनों में हमने में 100 से अधिक दागी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।"
उल्लेखनीय है कि मुंडा गत 11 सितंबर को मुख्यमंत्री बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications