अमेरिकी सेना में शामिल हो सकेंगे समलैंगिक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समलैंगिकों की खुली सेवा पर पहले प्रतिबंध वर्ष 1990 में समझौता उपाय के रूप में लगाया गया था, लेकिन यह प्रतिबंध सशस्त्र सेना में शामिल समलैंगिकों के बीच तेजी से अलोकप्रिय हुआ।
समलैंगिकों को इस बात का डर था कि उनकी लैंगिकता जाहिर होने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
इस प्रतिबंध को समाप्त करने वाले प्रारूप को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी मिल गई। इसके पहले इसे लेकर बंटे सीनेट सदस्यों में काफी बहस हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications