किसानों के लिए राहत की घोषणा बहुत कम : वेंकैया
सरकार द्वारा मंगलवार को की गई राहत घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने अपने एक बयान में कहा कि कृषि मंत्रियों, नागरिक आपूर्ति, वित्त, वाणिज्य, कपड़ा और अन्य सम्बंधित मंत्रालयों को राज्य के इस गंभीर मसले पर मिलकर चर्चा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके बाद बारिश से प्रभावित किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में राहत की घोषणा करनी चाहिए।
नायडू ने कहा कि सरकार के चलते राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक कोष से 400 करोड़ रुपये पहले ही उपलब्ध हैं।
राज्य में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाले नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार को हालात की गंभीरता और प्रभावित लोगों के कष्टों का अंदाजा नहीं है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा का एक शिष्टमंडल गत 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर उन्हें आंध्र प्रदेश में गंभीर स्थिति से अवगत कराया था।
उल्लेखनीय है कि राज्य के तटीय इलाकों में हाल ही में हुई बारिश से किसानों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications