घाटी में सड़क दुर्घटनाओं में 12 घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के डूरु में एक टाटा मिनिबस के उलट जाने के कारण 10 लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और एक मामले भी दर्ज कर लिया गया है।
उधर, उत्तरी कश्मीर के ही गांदरबल जिले में एक अन्य मिनिबस ने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई। बशीर अहमद की पत्नी हाफिजा हकीम गंद की रहने वाली है। महिला को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
तीसरी दुर्घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई, जहां एक मोटर साइकिल सवार ने एक लड़की को टक्कर मार दी। इसमें लड़की बुरी तरह घायल हो गई।
पिछले कुछ दिनों में राज्य में कई वाहन दुर्घटनाओं की खबर मिली है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है।
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यत: सड़क की खराब हालत, अधिक भार ढोने और एक दूसरे से होड़ के कारण ये दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications