कार-ऑटो रिक्शा की टक्कर में 4 की मौत
पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात पर जबलपुर और कटनी के बीच मौला बरगी गांव के निकट कार और सवारी ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर गई। इस हादसे में चालक सहित ऑटो रिक्शे में सवार चार लोगों सतीश, श्यामा बाई, बलराम और मिही लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सीहोरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications