इंदौर में प्याज के लिए भाजपा बांट रही कर्ज
भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्याज 50 रुपये और लहसुन 300 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही हैं। कीमतें बेतहाशा बढ़ने के चलते प्याज और लहसुन खाना हर किसी के लिए आसान नहीं रह गया है। लिहाजा, संगठन ने इसके लिए कर्ज (लोन) देने की योजना शुरू की है, क्योंकि अब तो लोग कर्ज लेकर ही प्याज खा सकेंगे। इस योजना को नाम दिया गया है 'महालोन प्याज धमाका'।
एक कार्यकर्ता के मुताबिक भाजयुमो के पदाधिकारी मनोज मिश्रा तथा किशोर मरमठ के नेतृत्व में कर्ज के लिए एक स्टॉल लगाया गया है, जहां पर कर्ज के लिए फॉर्म उपलब्ध हैं। इस योजना के जरिए पांच किलो प्याज खरीदने के लिए कर्ज दिया जा रहा है। कर्ज की राशि को आसान किश्तों में चुकाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications