'जमाखोरों पर छापे के बाद प्याज 37 रुपये किलो'
दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री हारून युसुफ ने कहा कि आजादपुर मंडी के 123 ठिकानों पर छापा मारा गया। इसके साथ ही प्याज के किसानों को प्याज को खुले बाजार में बेचने की अनुमति दे दी गई, जिसके कारण बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ गई।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को आजादपुर मंडी में प्याज की उपलब्धता 1,144 टन थी, जो बुधवार को बढ़कर 2000 टन हो गई। रविवार को यह केवल 740 टन थी।
मंत्री ने कहा कि थोक और खुदरा बाजार में प्याज की कीमत की ताजा जानकारी रखने के लिए एक टोल फ्री नंबर बनाया गया है। कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1800-11-0841 है।
प्याज की कीमत घटाने के लिए सरकार ने सोमवार को प्याज के निर्यात पर 15 जनवरी तक के लिए पाबंदी लगा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications