प्याज के निर्यात पर लगी पाबंदी, आयात शुल्क मुक्त (लीड-1)
इससे पहले सरकार ने निर्यात के लिए तय न्यूनतम मूल्य को दोगुना कर दिया था।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि प्याज के निर्यात के बारे में सभी पुरानी अधिसूचनाओं को रद्द किया जाता है और अगले आदेश तक हर किस्म के प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है।
वित्त सचिव अशोक चावला ने कहा कि प्याज पर पांच फीसदी आयात शुल्क को समाप्त कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में बारिस के कारण प्याज की फसल बर्बाद होने के बाद हुई किल्लत से खुदरा बाजार में प्याज की कीमत बढ़कर 70-80 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
प्याज उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में फसल खराब होना कीमतों में वृद्धि की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications