'अफगानिस्तान से बाहर आतंकवादी केंद्रों को खत्म करे नाटो'

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जनरल जहीर आजमी ने पत्रकारों को बताया, "हमें विश्वास है कि आतंकवादियों के लिए अफगानिस्तान के बाहर जारी धन की मदद, प्रशिक्षण और उनके अन्य स्वरूपों का जब तक खात्मा नहीं हो जाता तब तक अफगानिस्तान अथवा क्षेत्र में सुरक्षा कायम नहीं की जा सकेगी।"

आजमी का यह बयान समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी सेना के कमांडर अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाको में जमीनी हमले पर जोर दे रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अफगानिस्तान सरकार इस तरह के हमलों का समर्थन करती है आजमी ने कहा, "अफगानिस्तान का इस्लामी गणराज्य आतंकवादी अभ्यारण्यों के खात्मे का समर्थन करता है।"

उधर, नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सहायक सुरक्षा बल ने मंगलवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि वह इस तरह की कार्रवाई के बारे में नहीं सोच रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+