कीमत पर अंकुश के लिए निर्यात पर पाबंदी लगाएं : मेनका
गांधी ने इंडस एंट्रप्रन्यर सम्मेलन में यहां आईएएनएस से कहा कि जब तक हम कुपोषण की समस्या को पूरी तरह से हल न कर लें, हमें सब्जी, चावल, दूध आदि सभी खाद्य पदार्थो का निर्यात रोक देना चाहिए।
गांधी ने सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता और पशु अधिकार कार्यकर्ता आस्ट्रेलियाई नागरिक फिलिप वोलेन को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमत बढ़ने का एक प्रमुख कारण उसका निर्यात है।उन्होंने कहा कि खाद्य फसलों की जगह सोयाबीन, आदि नकदी फसलें लेती जा रही हैं। यह चिंता का विषय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications