कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग खारिज की
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस जहां एक तरफ ठोस कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा फर्जी रैली कर रही है और दोहरे मापदंड अपना रही है।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली में भाजपा ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुए कथित घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने को तैयार हो जाएं या फिर अपने पद से इस्तीफा दें।
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग किए जाने के मुद्दे पर सिंघवी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि भाजपा ने पहली बार मनमोहन सिंह पर हमला बोला है और उनके इस्तीफे की मांग की है।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय बहुत ही साफ-सुथरे ढंग से और पारदर्शिता से चलाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications