सहकारी केंद्रों पर प्याज बेचेगी तमिलनाडु सरकार
राज्य में प्याज की कीमत में हालांकि कुछ कमी आई है, फिर भी यहां प्याज की औसत कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
कोयामबेदु बाजार के एक थोक विक्रेता ने आईएएनएस को बताया, "मंगलवार की तुलना में प्याज की कीमतों में आज कमी आई है। मध्यम आकार के प्याज 60 रुपये और बड़े आकार के प्याज 80 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचे जा रहे हैं।"
मंगलवार को थोक बाजार में प्याज की कीमत करीब 70 रुपये प्रति किलोग्राम रही जबकि इस प्याज को फुटकर बाजार में 100 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा गया।
विक्रेता के मुताबिक प्याज की आपूर्ति में थोड़ा सुधार है। उसने व्यापारियों पर सब्जियों की जमाखोरी के आरोपों से इंकार किया। तमिलनाडु के खाद्य मंत्री ए.वी. वेलु ने घोषणा की कि सरकार बिना लाभ-हानि की नीति के आधार पर अपने सहकारी केंद्रों पर थोक और खुदरा प्याज बेचना शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से प्याज की आपूर्ति होती है, लेकिन प्याज की कीमतें बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications