उप-निरीक्षक के घर से अवैध हथियार बरामद
पुलिस टीम ने जिले के आलापुर कस्बे में उपनिरीक्षक संजय भारद्वाज के घर से एक लाइट मशीनगन, चार हैंडग्रेनेड, एक रायफल, एक बंदूक और देश में ही निर्मित चार पिस्तौल बरामद कीं।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. के. चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक के यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई। उस दौरान घर में केवल दो नौकर मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लेकर उप-निरीक्षक के सम्भावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक फरार है। उसका हाल ही में नोएडा से चित्रकूट जिले में स्थानांतरण हुआ था।
संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उप-निरीक्षक अवैध हथियारों के धंधे में संलिप्त था, इस पर चौधरी ने कहा कि यह जांच का विषय है और एक टीम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications