संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में फैली सीवर की दरुगध
यह दरुगध इतनी तेज थी कि कार्यालयों में मौजूद राजनयिकों को उससे बचने के लिए अपनी नाक पर रूमाल रखने पड़े।
समाचार पत्र 'द न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक का कहना है कि एहतियाती उपाय के तौर पर कार्यालय खाली कराए गए हैं और अब तक इस दरुगध से किसी के बीमार होने की खबर नहीं है।
ऐसा माना जा रहा है कि कार्यालयों के नीचे से गुजरने वाली सीवर लाइन में रिसाव इसकी वजह है। पुलिस ने सीवर के पाइप में खामी की बात कही है।
इस घटना से सुरक्षा परिषद कार्यालय में मंगलवार को होने वाले एक कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हो गया। कार्यक्रम में दुनियाभर से आए बच्चे विश्व शक्तियों के समक्ष अपनी चिंताएं जाहिर करने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications