बांग्लादेश में 4 पत्नियों ने पति की पीट-पीटकर हत्या की
ऑटो रिक्शा चालक 46 वर्षीय यूनुस बेपारी पिछले सोमवार को अपनी दो पत्नियों के साथ गांव के एक मेले में पहुंचा था, जहां उसका सामना उसकी तीसरी पत्नी से हो गया। जब ये तीनों महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं तो उन्हें पता चला कि उसकी चौथी पत्नी भी है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक तीनों महिलाओं को पता चला कि यूनुस की चौथी पत्नी किसी अन्य गांव में रहती है। तीनों महिलाएं यूनुस को कबीरपुर गांव में उसकी चौथी पत्नी के घर ले गईं, जहां चारों महिलाओं ने निर्दयता से उसकी पिटाई की।
यूनुस को गम्भीर अवस्था में फरीदपुर मेडीकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस्लामिक शरीया कानून एक आदमी को चार पत्नियां रखने की इजाजत देता है लेकिन इसमें उसकी पहले से मौजूद पत्नियों की सहमति जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications