सेना ने किए पृथ्वी-2 मिसाइल के 2 सफल परीक्षण (लीड-2)

अधिकारियों ने बताया कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सुबह 8.16 बजे और 9.15 बजे मिसाइल का परीक्षण किया गया। यह दूसरी बार है जब एक घंटे के भीतर पृथ्वी मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए गए।

एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस. पी. दास ने आईएएनएस से कहा, "सशस्त्र सेनाओं ने इसका परीक्षण किया। दोनों परीक्षण सफल रहे।"

यह रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में उपयोगकर्ता परीक्षण का हिस्सा था।

दास ने बताया कि उत्पादन भंडार से दो मिसाइलों को लाया गया और सेना के सामरिक बल कमान ने इसका प्रक्षेपण किया।

इस मौके पर रक्षा शोध एवं विकास प्रयोगशाला हैदराबाद के निदेशक पी. वेणुगोपालन, कार्यक्रम निदेशक वी. एल. एन. राव, परियोजना निदेशक डी. एस. रेड्डी और अदालत अली मौजूद थे।

रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार वी. के. सारस्वत ने सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों और सशस्त्र बलों को बधाई दी है।

मध्यम दूरी वाली यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है और यह 500 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है।

इससे पहले मिसाइल का 24 सितम्बर को किया गया परीक्षण असफल रहा था, हालांकि 18 जून को हुआ परीक्षण सफल था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+