बिहार में शीतलहर का प्रकोप
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पटना में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को राजधनी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसी तरह बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तो भागलपुर का न्यूनतम तापामन 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच सर्दी के कारण फुटपाथ और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने बुधवार को बताया कि आने वाले एक-दो दिनों में सर्दी और बढ़ने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications