विमान में इबादत के कारण उड़ान में देरी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमानन कम्पनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति मंगलवार को विमान के गलियारे में घुटनों के बल बैठ गया और अरबी भाषा में इबादत करने लगा। चालक दल के सदस्यों ने यात्री को अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, लेकिन यात्री ने उसके निर्देशों को अनसुना कर दिया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, उस व्यक्ति की इस हरकत से विमान के यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। यात्रियों ने और चालक दल के सदस्यों ने उस व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया।

बाद में विमान को टर्मिनल पर लौटने के लिए बाध्य होना पड़ा और सुरक्षा प्रक्रिया के लिए यात्रियों को विमान से उतारा गया। ब्रिटिश पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

खराब मौसम के कारण उड़ान में पहले ही देरी हो गई थी। इसे मंगलवार रात माल्टा पहुंचना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+