उत्तर प्रदेश में पारा 5 डिग्री लुढ़का
लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन धूप खिलने के साथ लोगों ने राहत महसूस की।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूतनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर में 6.6, बरेली में 7.8 और राजधानी लखनऊ में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहेगा। सर्दी का असर रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications