रूस ने नेवीगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण टाला
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार 28 दिसम्बर को प्लेस्तेक अंतरिक्ष केंद्र से सोयूज-2.1.बी रॉकेट के जरिए इसे प्रक्षेपित किया जाने वाला था।
मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि तैयारियां अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। ग्लोनास अमेरिका के यूएस ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का जवाब माना जाता है। इसे सैन्य और असैन्य दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।
इस उपग्रह रूस के ग्लोनास ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम को अंतिम रूप देने वाला था।
रूस के अब तक 26 ग्लोनास उपग्रह कक्षा में है हालांकि उनमें से महज 20 काम करने लायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications