चीन में स्थानीय मीडिया में विदेशी शब्दों पर रोक
समाचार पत्र 'पीपल्स डेली' के मुताबिक 'जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ प्रेस एंड पब्लिकेशन' (जीएपीपी) ने समाचार पत्रों, प्रकाशकों और वेबसाइट मालिकों के लिए प्रतिबंध का यह आदेश जारी किया है।
जीएपीपी के मुताबिक विदेशी भाषाएं खासकर आधी-अंग्रेजी चीनी भाषा की शुद्धता को गम्भीर रूप से प्रभावित कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप सामंजस्यपूर्ण और स्वस्थ सांस्कृतिक वातावरण पर प्रतिकूल सामाजिक प्रभाव पड़ रहा है।
आदेश में कहा गया है कि आर्थिक व सामाजिक विकास के साथ चीन में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और इंटरनेट सहित सभी प्रकार के प्रकाशनों में विदेशी भाषाओं का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
आदेश के मुताबिक विदेशी भाषाओं के अनुवाद, अनुवाद के मूल सिद्धांतों और व्यवहारों के अनुरूप होने चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार सजा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications