डॉयश बैंक करेगा 55 करोड़ डॉलर का भूगतान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्रैंकफर्ट में बैंक ने मंगलवार को घोषणा की कि भुगतान के बदले अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बैंक के खिलाफ आपराधिक जांच बंद करने और मामला नहीं चलाने पर सहमति जताई है।
माना जा रहा है कि वर्ष 1996 से 2002 के बीच सामने आए कर विवाद में डॉयश की संलिप्तता का मामला अब सुलझ जाएगा।
बैंक ने कहा है कि इस राशि के भुगतान से उसकी वर्तमान शुद्ध आय प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि उसने पहले ही इस राशि के भुगतान के लिए उपयुक्त कदम उठा लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications