नायडू का अनशन छठे दिन भी जारी

नायडू को फिलहाल निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में रखा गया है, लेकिन वह नस के जरिए (आईवी) शरीर में तरल खुराक डाले जाने की चिकित्सकों की कोशिशों में लगातार प्रतिरोध खड़ा कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार नायडू का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार नायडू ने चिकित्सकों से बचने के लिए यहां तक कि बुधवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। चिकित्सकों ने मंगलवार रात नायडू के शरीर में तरल खुराक चढ़ाने की दो बार कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

विपक्ष के नेता नायडू को सोमवार को गिरफ्तार कर अस्पताल लाया गया था। वह तभी से इलाज से इंकार कर रहे हैं। वह तब तक अपना अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हैं, जब तक सरकार उन किसानों के राहत के लिए कोई बड़ा पैकेज देने को तैयार नहीं हो जाती, जिनकी फसलें हाल की बारिश में नष्ट हो गई थीं।

चार मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार रात नायडू से मिला था और अनशन तोड़ने का उनसे आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल ने नायडू से कहा था कि सरकार पहले ही अब तक का सर्वोत्तम पैकेज किसानों के लिए घोषित कर चुकी है, जबकि उससे राजकोष पर 2,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। लेकिन तेदेपा प्रमुख ने प्रतिनिधिमंडल का आग्रह खारिज कर दिया।

तेदेपा विधायक ई.दयाकर राव ने कहा, "हमारे नेता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक राज्य और केंद्र सरकारें किसानों को बचाने के लिए आगे नहीं आतीं, तबतक वह अनशन नहीं तोड़ेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+