पृथ्वी-2 मिसाइल के 2 सफल परीक्षण हुए (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सुबह 8.16 बजे और 9.15 बजे मिसाइल का परीक्षण किया गया।
एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस. पी. दास ने आईएएनएस से कहा, "सशस्त्र सेनाओं ने इसका परीक्षण किया। दोनों परीक्षण सफल रहे।"
ये हालिया परीक्षण रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में उपयोगकर्ता परीक्षण का हिस्सा था।
मध्यम दूरी वाली यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है और यह 500 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है।
इससे पहले मिसाइल का 24 सितम्बर को किया गया परीक्षण असफल रहा था, हालांकि 18 जून को हुआ परीक्षण सफल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications