हैती में हैजे से मरने वालों की संख्या बढ़ी
पोर्ट ओ प्रिंस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैती में हैजे से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,591 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी ईएफई ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में कहा गया कि हैती में गत अक्टूबर से हैती के मामले सामने आ रहे हैं और अब तक 121,518 लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से 63,711को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह हैजा इस देश के सभी 10 जिलों में फैल चुका है लेकिन आर्टिबोनाइट से सर्वाधिक प्रभावित है जहां इस रोग से अब तक 800 लोगों की मौत चुकी है।
एक फ्रांसीसी चिकित्सकीय अध्ययन में कहा गया है कि इस बीमारी की वजह से संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात नेपाली सैनिकों द्वारा नदी में कचरा बहाया जाना है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि इस की बीमारी के मूल का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों का समूह गठित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications