परमाणु क्षमता युक्त पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
रक्षा सूत्रों ने बताया कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। परीक्षण यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।
मध्यम दूरी वाली यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है और यह 500 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है।
इससे पहले मिसाइल का 24 सितम्बर को किया गया परीक्षण असफल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications