अमेरिकी शेयर बाजार पिछले 2 साल के सर्वोच्च शिखर पर
प्रमुख सूचकांक स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 में 0.60 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 1254.60 पर बंद हुआ। इससे पहले 12 सितम्बर 2008 को यह 1251.70 पर बंद हुआ था। इसके तुरंत बाद लेहमैन बदर्स ने दिवालिया होने की घोषणा की थी।
ब्लू चिप शेयरों वाले डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 55.03 अंकों यानी 0.48 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। प्रौद्योगिकी शेयरों वाला नास्डैक कम्पोजिट सूचकांक 18.05 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 2667.61 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications