जापान में भूकम्प के झटके, सूनामी की चेतावनी
इसके बाद मौसम विभाग ने क्षेत्र मे सूनामी की चेतावनी जारी कर दी है, हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
भूकम्प का केंद्र टोक्यो से करीब 1000 किलोमीटर दक्षिण में प्रशांत महासागर में स्थित ओगासावारा द्वीप में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकम्प के झटके रात करीब 2.20 बजे महसूस किए गए।
झटके जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी हिस्से में भी महसूस किए गए। यह द्वीप जापान के प्रमुख चार द्वीपों में से एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications