सबसे कम उम्र की प्रधान को पद से हटाया

कुशीनगर के पडरौना तहसील अंर्तगत प्रसादपुर निवासी सत्यनरायण गुप्ता की पुत्री अनामिका को मतदाताओं ने ग्राम प्रधान निर्वाचित किया था। लेकिन हारे हुए प्रत्याशियों ने उसकी उम्र को लेकर सवाल उठा दिया। शिकायत पत्र की जांच में पाया गया कि निर्वाचित प्रधान की उम्र मतदाता सूची में 24 वर्ष है और मिशन उच्चतर माधमिक विद्यालय के अभिलेख में यह महज 15 साल दो माह है। इसके बाद प्रशासन ने अनामिका के खिलाफ अभियोग दर्ज करवाया।

जिलाधिकारी ने मामले की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पडरौना के नायब तहसीलदार को अलग-अलग सौंपी थी। दोनों ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि मिशन उच्चतर माधमिक विद्यालय के अभिलेख में अनामिका गुप्ता की जन्मतिथि 15 अगस्त, 1995 है। इसलिए चुनाव लड़ने के समय अनामिका की उम्र महज 15 साल दो माह थी।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उम्र पंचायती राज अधिनियम की धारा 5 (क) के तहत ग्राम प्रधान या सदस्य चुने जाने के लिए अनामिका निर्धारित अर्हता का पालन नहीं करती। उसने मिथ्या घोषणा पत्र जमा किया था जो नियम के विरुद्ध है। इन रिपोर्टो के अधार पर जिलाधिकारी एस.बी.एस. रंगाराव ने पंचायती राज कानून के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रसादपुर की ग्राम प्रधान अनामिका गुप्ता को पद से हटा दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+