ताज के दीदार के बाद मेदवेदेव मुम्बई रवाना
वरिष्ठ जिला अधिकारी आलोक शेखर ने आईएएनएस को बताया, "वह कुछ समय पहले ही खेरा हवाईअड्डे से अपने विशेष विमान में रवाना हुए। दृश्यता कम होने की वजह से उनके यहां पहुंचने में देरी हो गई थी।"
मेदवेदेव ने 17वीं शताब्दी के स्मारक व प्रेम के प्रतीक ताजमहल के दीदार में करीब 90 मिनट का समय बिताया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी व जिला अधिकारी भी वहां मौजूद थे। मेदवेदेव की यात्रा को देखते हुए आम जनता के लिए ताजमहल परिसर में प्रवेश तीन घंटे के लिए रोक दिया गया था।
मेदवेदेव भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह ही दिल्ली पहुंचे थे। दोनों देशों ने मंगलवार को 29 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications